मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय

5 ऐसी क्रियाकलाप जो आपके मन के तनाव को दूर रखने में सहायक है। 


1- गहरी सांस लेना
   
गहरी सांस लेने से मानसिक तनाव को दूर किया जा 
                          सकता है। 

* अनुलोम विलोम
* कपालभाति आदि 
 और भी अनेक क्रियाएं है लेकिन ये दोनों क्रियाएं इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सुबह प्रातः काल में यह क्रिया करने से पूरे दिन हमारा शरीर ऊर्जा से भरा हुआ प्रतीत करेगा और जब  तनाव नहीं होगा तो हमारा मन पूरी तरह से जो भी  काम कर रहे हैं उस पर अच्छे से फोकस होकर कर पाएंगे सुबह कुछ समय अपने लिए अपने शरीर के लिए निकालने से पूरा 24 घंटे ऊर्जावान रह सकते हैं तनाव मुक्त  महसूस कर सकते हैं और अपने काम पर फोकस कर सकते हैं तो मुझेे लगता है कि कुछ समय निकालकर यह क्रियाएं करनी चाहिए।


2-  उचित मात्रा में पानी पीना
जब तनाव अधिक हो तो पानी पियें इससे तनाव कम हो जाता है। लेकिन अधिक मात्रा में पानी पीने से बचें अधिक मात्रा में पानी पीने से हमारे शरीर मैं मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोडियम का संतुलन बिगड़ने से समस्या उत्पन्न हो सकती है जो कि हमारे शरीर के लिए घातक हो सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में ही पानी पिएं और स्वस्थ रहें।

3- आत्मविश्वास रखना

किसी भी कार्य को करने से पहले आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आत्मविश्वास की कमी होगी तो आप मानसिक तनाव से ग्रसित हो जाएंगे, जिसका असर आपके कार्य या  क्रियाकलापों  पर पड़ेगा इसलिए किसी भी काम को करने से पहले आत्मविश्वास की कमी नहीं होनी चाहिए।



4- शारीरिक क्रियाकलाप करते रहना 
किसी भी तनावपूर्ण गतिविधि से पहले शारीरिक क्रियाकलाप करें क्योंकि शारीरिक क्रियाकलाप करने से हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से तैयार रहने की ऊर्जा मिलती है  इसलिए शारीरिक क्रियाकलाप हमारे जीवन में हमें तनाव से दूर रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


5- अपने उद्देश्य को ध्यान में रखना

अनावश्यक बातों से विचलित ना हो क्योंकि उनकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ता है और हम अपने उद्देश्य को भूल कर दूसरे रास्ते पर चले जाते हैं जोकि हमारे तनाव को कम करने की बजाय और ज्यादा बढ़ा देते हैं इसलिए हमें अपने उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए चलना चाहिए अनावश्यक बातों को जितना दूर हो सके उतना दूर ही रखा जाये।


महत्वपूर्ण तथ्य :- 

1- गहरी सांस लेना
2- उचित मात्रा में पानी पिए
3- आत्मविश्वास रखें
4- शारीरिक क्रियाकलाप करें
5- अपने उद्देश्य को ध्यान में रखें


   

                                  धन्यवाद 

تعليقات

المشاركات الشائعة من هذه المدونة

How to do correct squat or it's Advantages and disadvantages