आखिर व्यायाम क्यों जरूरी है
प्रतिदिन व्यायाम करना हमें मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से स्वस्थ रखता है। * प्रतिदिन व्यायाम करने के फायदे :- 1:- हमारी कार्य शक्ति को बढ़ाता है व्यायाम करने से हमारे दिल के कार्य करने की क्षमता और हमारे फेफड़ों की कार्य करने की क्षमता में इजाफा होता है, जोकि हमारे काम करने की शक्ति में बहुत बड़ा योगदान देता है. दिल और फेफड़ों के उच्च स्तरीय काम करने की क्षमता के कारण हम शारीरिक व मानसिक दोनों तरीके से स्वस्थ होते हैं। 2:- इम्युनिटी बढ़ाता है व्यायाम करने से हमारे फेफड़ों की कार्य करने की शक्ति बढ़ जाती है जोकि हमारे इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होती है, विटामिन सी भी बहुत महत्वपूर्ण है। मनुष्य को शारीरिक स्वस्थ रहने के लिए उच्च स्तरीय इम्युनिटी का होना बहुत जरूरी है क्योंकि समय के बदलाव के साथ साथ अनेक बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। 3:- मानसिक तनाव दूर करता है व्यायाम करने से मानसिक तनाव दूर होता है और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है, उसके साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी व्यायाम ना करने वाले व्यक्तियों ...