आखिर व्यायाम क्यों जरूरी है
प्रतिदिन व्यायाम करना हमें मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से स्वस्थ रखता है।
* प्रतिदिन व्यायाम करने के फायदे :-
1:- हमारी कार्य शक्ति को बढ़ाता है
व्यायाम करने से हमारे दिल के कार्य करने की क्षमता और हमारे फेफड़ों की कार्य करने की क्षमता में इजाफा होता है, जोकि हमारे काम करने की शक्ति में बहुत बड़ा योगदान देता है. दिल और फेफड़ों के उच्च स्तरीय काम करने की क्षमता के कारण हम शारीरिक व मानसिक दोनों तरीके से स्वस्थ होते हैं।
2:- इम्युनिटी बढ़ाता है
व्यायाम करने से हमारे फेफड़ों की कार्य करने की शक्ति बढ़ जाती है जोकि हमारे इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होती है, विटामिन सी भी बहुत महत्वपूर्ण है।
मनुष्य को शारीरिक स्वस्थ रहने के लिए उच्च स्तरीय इम्युनिटी का होना बहुत जरूरी है क्योंकि समय के बदलाव के साथ साथ अनेक बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाती है।
3:- मानसिक तनाव दूर करता है
4:- अनिद्रा से छुटकारा मिलता है
जब हम व्यायाम और क्रियाकलाप प्रतिदिन करते हैं तो हमारे शरीर से कैलोरी बर्न होती है तथा उनकी पूर्ति करने के लिए हमें भोजन तथा शारीरिक विश्राम करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है, और हमारे शरीर में ऊर्जा पर्याप्त मात्रा में ना होने के कारण विश्राम करना ही पड़ेगा जो कि हमें अनिद्रा से छुटकारा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
5:- ऊर्जावान बनाता है
शारीरिक व्यायाम हमें शारीरिक तौर पर मजबूत बनाता है तथा कठिन परिश्रम करने में हमारे दिमाग और शरीर दोनों को ऊर्जावान रखता है।
30 से 40 मिनट व्यायाम हमें लगभग 24 घंटे शारीरिक तथा मानसिक दोनों तरीके से ऊर्जावान रखता है।
6:- मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
व्यायाम करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं तथा उनका संपूर्ण विकास होने में हमारी मदद करता है। मनुष्य जब शारीरिक तौर पर अस्वस्थ होगा तब मानसिक तौर पर स्वास्थ्य नहीं रह सकता क्योंकि शारीरिक परेशानियों का असर हमें हमारे मानसिक संतुलन पर पड़ता है।
7:- शरीर को लचीला बनाता है
प्रतिदिन व्यायाम हमारे शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनता है तथा हम स्वस्थ रहते हैं। शरीर को लचीला बनाने में बहुत प्रकार के व्यायाम और क्रियाकलाप हैं, जो कि हमारे शरीर को लचीला करने में बहुत सहायता करते हैं । सूर्य नमस्कार उसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है।
8:- अनावश्यक चर्बी से छुटकारा मिलता है
आजकल मनुष्य के जीवन में उसके शरीर की अनावश्यक चर्बी बहुत बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। जो कि प्रत्येक वर्ग के मनुष्य को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रही है। व्यायाम ही एक ऐसी युक्ति है जो मनुष्य को इस समस्या से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है। उसके साथ-साथ मनुष्य को अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए।
खानपान के साथ-साथ अगर व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाए तो अनावश्यक चर्बी से छुटकारा पाने में बहुत जल्दी सहायता होगी।
खानपान + व्यायाम = स्वस्थ जीवन 😊
धन्यवाद








تعليقات
إرسال تعليق